पचमढ़ी है पर्यटकों के लिए सबसे अच्छी जगह यहाँ एक बार जाने के बाद आने का मन नहीं करेगा

दोस्तों आप भी भारत में सबसे खूबसूरत पहाड़ियों वाला पर्यटन स्थल देख रहे हैं तो पचमढ़ी है भारत के मध्य प्रदेश का सबसे अच्छा पर्यटन स्थल यहां है पहाड़ियों का संगम।

पचमढ़ी भारत के मध्य प्रदेश के होशंगाबाद जिले का एक हिल स्टेशन है जहाँ पर आपको प्रकृति की भव्यता देखने को मिलती है

मानसून के मौसम में पचमढ़ी पर्यटन स्थल घूमने के लिए सबसे अच्छा होता है यहाँ की पहाड़ियाँ बादलों से मानसून के समय ढक जाती हैं और खूबसूरती से आपका मन मोह लेती हैं

MP के पचमढ़ी पर्यटक स्थल में हर साल लाखों पर्यटक यहां के पहाड़ी हिल स्टेशन में घूमने आते हैं।

पचमढ़ी  पर्यटक स्थल अपनी खूबसूरत झीलों के नाम से जानी जाती हैं यहां के पहाड़ों में बहुत से खूबसूरत झरने देखने को मिलते हैं।

पचमढ़ी मध्य प्रदेश के सतपुड़ा जंगल से लगा हुआ है पचमढ़ी की ऊंचाई 1067 मीटर है और इसे सतपुड़ा की रानी भी कहते हैं।

अगर आप भी मध्य प्रदेश के पचमढ़ी घूमने की योजना बना रहे हैं तो जून जुलाई के महीनों में यहां की प्रकृति का दृश्य सबसे सुंदर मनोरम देखने को मिलता है।